Hometrendingसातवें वेतनमान की मांग को लेकर पॉलिटेक्निक शिक्षकों का प्रदर्शन 

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर पॉलिटेक्निक शिक्षकों का प्रदर्शन 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शिक्षक संघ ने सातवें वेतनमान की मांग उठाई। गुरुवार को पॉलिटेक्निक शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में सामाजिक दूरी की पालना करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही छठें वेतनमान की विसंगतियों को तुरंत दूर करने की मांग को लेकर पोस्टर, बैनर के साथ प्रदर्शन किया गया। शिक्षक संघ बीकानेर के उपाध्यक्ष कपिल ज्याणी व सचिव हितेश सैनी ने बताया कि राज्य के 44 पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के लगभग 1000 टीचर्स अभी भी सातवें वेतनमान से वंचित है।

 

सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा के एक विभाग अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतनमान लागू कर दिया है, लेकिन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के टीचर्स को सातवें वेतनमान का लाभ आज तक नहीं मिला। राजस्थान पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शिक्षक संघ केन्द्रीय इकाई के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवकरण सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों से पोस्टकार्ड अभियान, सोशल मीडिया अभियान चलाए जा रहे हैं। डाक के माध्यम से लिखित ज्ञापन मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव तकनीकी शिक्षा शासन सचिवालय जयपुर को भी भेजा गया है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!