Hometrendingजागरुक नागरिकों ने कहा-बीकानेर में लॉकडाउन की दरकार

जागरुक नागरिकों ने कहा-बीकानेर में लॉकडाउन की दरकार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhyaindia.com शहर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अब पूर्ण लॉकडाउन एक बार फिर से करने की मांग लगातार उठती जा रही है। जागरुक नागरिकों का मानना है कि वर्तमान स्थिति में शहर में लॉकडाउन घोषित किए जाने की दरकार है। जागरुक नागरिक बबला महाराज के अनुसार जब शहर में 50 कोरोना संक्रमित मरीज थे, तब पूरा बीकानेर बंद हो गया था, उस समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान में जब रोगियों का आंकड़ा 600 तक पहुंच गया है। तो प्रशासन क्यों सुध नहीं ले रहा है, कोरोना की चैन तोडऩे के लिए लॉकडाउन की कारगर साबित हो सकता है।

चिन्ता का विषय

जागरुक नागरिकों ने भीतरी परकोटे में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर चिन्ता जाहिर की है। शहर की हर गली-मोहल्ले में कोरोना संक्रमित रोगी सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में लॉकडाउन के साथ ही शहर में सेनेटाइजर का छिड़काव कराने, पीबीएम में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग भी जिला प्रशासन से की है।

 

 

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!