Hometrendingइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज : 117 दिनों के बाद इन नए नियमों के...

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज : 117 दिनों के बाद इन नए नियमों के साथ क्रिकेट की वापसी, दूसरे दिन का खेल शुरू…

AdAdAdAdAdAdAd

स्पोर्ट्स डेस्क कोरोना संकट को देखते हुए दुनिया का लोकप्रिय खेल क्रिकेट बंद हो गया था। सभी क्रिकेट टूर्नामेंट को पोस्ट पोंड कर दिया गया था। भारत में होने वाले आई पी एल को भी एक बार रोक दिया गया। अब 117 दिनों के ब्रेक के बाद जब साउथैम्पटन के रोज बाउल मैदान में क्रिकेट की वापसी हुई तो सबकुछ पहले जैसा नहीं था।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से साउथम्पटन में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच से कोरोना वायरस संकट की वजह से करीब चार महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई। हालांकि पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया और केवल 82 मिनट का खेल हो सका। इस खेल में कई नए नियम लागू किए गए थे। इन नियमों की मुख्य वजह खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के खतरे से बचाना है।

नए रूल के तहत गेंदबाज बॉल को चमकाने के लिए लार का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। जश्न मनाने के लिए हाई फाइव नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को हाथ मिलाने की भी इजाजत नहीं हैं

बारिश के बार-बार दखल की वजह से पहले दिन महज 17.4 ओवर ही फेंका जा सका। इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के विरूद्ध टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। दुसरे दिन का खेल शुरू हो गया है समाचार खिलते समय इंग्लैंड ने 25 ओवर दो विकेट के नुकसान 50 रन बना लिए थे।

टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (c), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (wk), जैक क्रॉले, जो डेनली, ओली पोप, डोम सिबली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

वेस्टइंडीज टीम: जेसन होल्डर (c), जर्मेन ब्लैकवुड, क्रूमाह बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शामराह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शैनन गैब्रियल, चेमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमॉन रेफर, केमार रोच।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!