Friday, May 15, 2026
Hometrendingपरीक्षार्थियों की सुरक्षा सरकार के सर्वोपरि प्राथमिकता : मंत्री भाटी

परीक्षार्थियों की सुरक्षा सरकार के सर्वोपरि प्राथमिकता : मंत्री भाटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सोमवार को कोरोना जागरूकता पोस्टर का विमोचन उच्‍च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में इस अवसर पर उच्‍च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ही प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में कोरोना जागरूकता सप्ताह मनाया गया, जिसे सात जुलाई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस जागरूकता अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचा कर अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।

उन्‍होंने कहा कि आगामी परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना सरकार के लिये सर्वोपरि रहेगा एवं उसके लिये मास्क, सैनिटाइजर एवं सरकारी एडवायजरी की पालना की हर सम्भव व्यवस्था की जावेगी।

उच्‍च शिक्षा मंत्री ने कहा कि डूंगर काॅलेज द्वारा पीटीईटी मद से मुख्यमंत्री सहायकता कोष में पांच करोड़ की सहायता देना पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय रहा है।

प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जारी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय की एन.एस.एस. के प्रभारी डॉ.  सत्यनारायण जाटोलिया के नेतृत्व में पोस्टर को तैयार किया गया। साथ ही डॉ.  सुरेन्द्र पाल के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र अजय बारूपाल एवं अन्य विद्यार्थियों ने कोरोना जागरूकता आकर्षक रंगोली भी बनाकर सभी का ध्यान आकृष्ट किया।

इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पीटीईटी समन्वयक डॉ.  जी.पी.सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि कॉलेज शिक्षक इस अभियान में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगे। प्राचार्य डॉ.  सतीश कौशिक ने महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षाओं हेतु हर सम्भव सहयोग की महत्ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला।  डॉ.  शिशिर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!