Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में एक और कोरोना मरीज की मौत, 24 घंटे में 4...

बीकानेर में एक और कोरोना मरीज की मौत, 24 घंटे में 4 की मौत से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक और कोरोना मरीज की मौत का मामला सामने आया है। आज 28 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई है। यह बीकानेर में भिश्तियों के मोहल्‍ले का निवासी था।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने बताया कि 28 वर्षीय युवक को गुर्दे की बीमारी थी। उसे अस्‍पताल में इलाज के लिए कल लाया गया था। रात को उसकी मौत हो गई। बाद में उसकी कोरोना जांच कराई जो पॉजीटिव आई है।

आपको बता दें कि कल एक मरीज की मौत के बाद आज सुबह से अब तक कोरोना से मरीजों की मौत के तीन मामले सामने आ चुके हैं। यानि बीते चौबीस घंटे के अंतराल में चार कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!