Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : अब तक इन डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा इलाकों में मिले...

बीकानेर : अब तक इन डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा इलाकों में मिले कोरोना मरीज, सबसे ज्‍यादा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच आपको बता दें कि बीकानेर शहर में अब तक डेढ दर्जन से ज्‍यादा इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो करीब सात नोखा, श्रीडूंगरगढ, कोलायत, नापासर के गांवों में मिल मरीज चुके है। इनमें सबसे ज्‍यादा मरीज बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले तेली लुहारों के मोहल्‍ले में मिले। कोरोना की पहली चेन इसी इलाके से शुरू हो गई। शुरूआती करीब 30 केस इसी मोहल्‍ले से सामने आए। इसके बाद सबसे ज्‍यादा कोरोना केस सुनारों की गुवाड में मिले।

बीकानेर के शहरी क्षेत्र में अब तक तेली लुहारों का मोहल्‍ला, सुनारों की गुवाड के अलावा राणीसर बास, सुनारों की गुवाड, मुकीम बोथरा मोहल्‍ला, गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास, पाबूबारी, मोहल्‍ला व्‍यापारियान कसाई बारी, कोटगेट के अंदर रामपुरिया कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, विश्‍वकर्मा गेट, धोबी मोहल्‍ला सोनगिरी चौक, सेवगों का चौक, सुथारों की बडी गुवाड, बैदों की प्रोल, जयपुर रोड तिलक नगर, बापू कॉलोनी, जेएनवी कॉलोनी, कमला कॉलोनी, अंत्‍योदय नगर, रामपुरा बस्‍ती में कोरोना सं‍क्रमित मरीज मिल चुके हैं।

इसी तरह बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र नोखा दैया, नोखा, जसरासर, कालासर, अक्‍कासर, नापासर, सींथल, श्रीडूंगरगढ के मोमासर गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि बीकानेर में अब तक कुल 152 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीकानेर में आज नए ठिकानों से मरीज आए सामने, खंगाली जा रही ट्रेवल हिस्‍ट्री…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!