Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में सेल्‍समैन को बंधक बनाकर शराब की दुकान में लूट

बीकानेर में सेल्‍समैन को बंधक बनाकर शराब की दुकान में लूट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब की दुकान में सेल्‍समैन को बंधक बनाकर 1.80 लाख रुपए तथा शराब और बीयर लूटने की घटना सामने आई है। बोलेरो गाडी में सवार चार-पांच जनों ने इस घटना को आज तड़के करीब साढे चार बजे इस घटना को अंजाम दिया है।

जामसर पुलिस थाने के कार्यवाहक एसएचओ मानसिंह ने अभय इंडिया को बताया कि शराब की दुकान के सेल्‍समैन उपेन्‍द्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्‍होंने बताया कि शराब की दुकान के आगे उसके तीन सेल्‍समैन सो रहे थे। आज तड़के करीब साढे चार बजे चार-पांच जने बिना नंबरी बोलेरो में सवार होकर आए और सेल्‍समैन से शराब मांगी। उन्‍होंने मना कर दिया उनके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुकान खुलवा ली। बाद में दुकान से 1.80 लाख रुपए नगदी तथा शराब और बीयर की बोतलें अपने कब्‍जे में कर ली तथा तीनों सेल्‍समैन को दुकान में बंद कर फरार हो गए। सेल्‍समैन दुकान के दूसरे हिस्‍से की खिडकी तोडकर बाहर निकल सके।

बीकानेर में एक और कोरोना पॉजीटिव केस आया सामने, अब तक 118

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!