Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में एक और कोरोना पॉजीटिव केस आया सामने

बीकानेर में एक और कोरोना पॉजीटिव केस आया सामने

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण का अभी-अभी एक और केस सामने आया है। नापासर की जिस कोरोना पॉजीटिव महिला की आज सुबह मौत हुई थी, उसकी पुत्रवधू की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

आपको बता दें कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण से आज एक ही दिन में दूसरी मौत हो गई है। आज शाम को कसाईबारी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिली 68 वर्षीया महिला की मौत हो गई है। इससे पहले आज नापासर के हरिराम मंदिर क्षेत्र निवासी कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई थी।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि कसाईबारी क्षेत्र की जिस कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है वो पूर्व में पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती थी। उसे तीन दिन पहले ही डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने पर दुबारा अस्‍पताल लाकर कोरोना जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उक्‍त मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!