Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingचूरू में 12 और कोविड-19 पॉजिटिव केस आए सामने, 7 व्यक्ति..

चूरू में 12 और कोविड-19 पॉजिटिव केस आए सामने, 7 व्यक्ति..

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

चूरू abhayindia.com जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट में चूरू जिले के 12 अन्य व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि बीदासर के 7 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जो सभी प्रवासी हैं। इनमें से चार व्यक्ति मुंबई से, दो दिल्ली से तथा एक चेन्नई से लौटा है। मुंबई से आए चारों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय बालक, एक 13 वर्षीय बालक तथा एक 40 वर्षीय महिला शामिल है। दिल्ली से लौटा दंपति पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी आने के साथ ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे।

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

जिला कलक्टर ने बताया कि गांव बांय (तारानगर) के चार व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। पूर्व में परिवार में पॉजिटिव केस आने के बाद सभी व्यक्ति होम क्वारंटाइन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रतनगढ़ की 40 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए परिवार से संबंधित ही है।

सऊदी अरब में फंसे जिले के 7 युवकों की मदद के लिए कलक्टर ने लिखा पत्र
जिला कलक्टर संदेश नायक ने राजस्थान प्रवासी श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ जयपुर के सलाहकार को पत्र लिखकर सऊदी अरब के अल जुबेर शहर में फंसे चूरू जिले के युवकों की मदद के लिए कहा है।

पत्र में कहा गया है कि 13 युवकों ने सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड कर भारत सरकार से मदद मांगी है, जिसके अनुसार करीब 4 माह पूर्व एजेंट की ओर से उनको अहसास अल्फार कम्पनी में नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भिजवाया गया था लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि उनको किसी ठेकेदार के पास भेजा गया है। युवकों को 2 महीने काम करने के बाद भी सैलरी नहीं दी गई और किराये के कैम्प से भी निकाल दिया गया। इनमें से सात युवक चूरू जिले के हैं। जिले के सात युवक – पवन सुथार (सरदारशहर), आनंदीलाल, विजय कुमार, जाकिर मेघसर (चूरू), मोहम्मद हुसैन (तारानगर), इमरान व अकबर (सुजानगढ) के निवासी हैं। जिला कलक्टर ने सलाहकार से कहा है कि वे सऊदी अरब में जिले के 7 युवकों की मदद करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!