Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 200 से ज्‍यादा मार्गों पर रोडवेज का संचालन शुरू

राजस्‍थान में 200 से ज्‍यादा मार्गों पर रोडवेज का संचालन शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में राजस्थान रोडवेज ने बुधवार से 200 से ज्यादा मार्गों पर अपना संचालन शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था।

आपको बता दें कि रोडवेज बसों का संचालन 23 मई से आंशिक रूप से शुरू किया गया था। रोडवेज की बसें अब सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक संचालित होंगी। इस बीच तय करीब 200 मार्गों पर 515 बसों का संचालन होगा। इन मार्गों के माध्यम से रोडवेज ने प्रदेश के 32 जिलों को राजधानी जयपुर और प्रदेश के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ा है। इसके साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम और हिसार तक भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। इन सभी मार्गों पर रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस के साथ लग्जरी बसों का संचालन किया जा रहा है।

रोडवेज ने पहले चरण में बुधवार से 200 नए मार्गों पर बस संचालन शुरू किया है। यदि आपके शहर और कस्बे से रोडवेज बस नहीं चल रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, रोडवेज 10 जून से शुरू होने वाले दूसरे चरण से रूट्स बढ़ाने जा रही है। ऐसे में आप भी अपने यहां से बस चलाने का का सुझाव रोडवेज को भेज सकते है। इसके लिए आप demandabus.rsrtc@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

इन मार्गों पर रोडवेज की लग्ज़री बसों का संचालन शुरू

सुबह 6 बजे जयपुर से इफको चौक, गुरुग्राम

दोपहर 12 बजे इफको चौक गुरुग्राम से जयपुर

सुबह 9 बजे जयपुर से इफको चौक, गुरुग्राम

दोपहर 3 बजे इफको चौक गुरुग्राम से जयपुर

दोपहर 12 बजे जयपुर से इफको चौक गुरुग्राम

सुबह 6 बजे इफको चौक गुरुग्राम से जयपुर

सुबह 7 बजे जयपुर से बीकानेर वाया रींगस-सीकर

दोपहर 3:30 बजे बीकानेर से जयपुर वाया सीकर-रींगस

सुबह 11 बजे जयपुर से उदयपुर वाया किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)

सुबह 10 बजे उदयपुर से जयपुर वाया चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)

सुबह 6:30 बजे जयपुर से जोधपुर वाया किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर

दोपहर 2 बजे जोधपुर से जयपुर वाया ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

राजस्थान : जुलाई माह में शुरू होंगी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!