Friday, May 15, 2026
Hometrendingरोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के पदाधिकारियों का चयन, मूंधड़ा अध्‍यक्ष कल्‍ला सचिव बने

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के पदाधिकारियों का चयन, मूंधड़ा अध्‍यक्ष कल्‍ला सचिव बने

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के सत्र 2020-21 के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से क्लब सदस्यों की जूम मीटिंग के माध्यम से संपन्न हुआ।

क्लब अध्यक्ष लविश शर्मा ने बताया कि आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, उपाध्यक्ष कमल राठी, सचिव प्रशांत कल्ला, कोषाध्यक्ष सीए योगी बागड़ी, सह सचिव निपुण राठी का चयन किया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के रूप में सोमेश सोमानी, प्रवीण राठी, दिलीप लखानी, सिद्धार्थ पेङीवाल, गौरव चौधरी, मोहित कुमार करनानी, मेहुल पुरोहित, रोहित पचीसिया, शेखर पेङीवाल, प्रद्युम्‍न पुरोहित, कृष्णा बिनानी एवं लविश शर्मा तथा क्लब ट्रेनर के रूप में पवन चांडक एवं सार्जेंट एट आर्म्स के रूप में मनोज नागल का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3053 के सचिव के रूप में डिस्ट्रिक्ट सदस्यों द्वारा पहले ही चयनित किए जा चुके हैं।

विदित रहे कि रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर संपूर्ण डिस्ट्रिक्ट 3053 का सबसे बड़ा एवं पुराना क्लब होने के साथ-साथ सर्व समाज के लिए सामाजिक सरोकार के प्रति कार्य करता रहा है।

बीकानेर में राहतभरी खबर 186 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!