Saturday, May 16, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में रांका ट्रस्ट की ओर से राहत का अभियान जारी, किट...

बीकानेर में रांका ट्रस्ट की ओर से राहत का अभियान जारी, किट बांटें, गौवंश की भी ली सुध

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को 175 सूखे राशन की किट वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा सुशीला केशव सेवा संस्थान को 100 किट दी गई, जिसे वे आगे जरुरतमंदों को वितरित करेंगे। महनोत ने बताया कि इसी तरह 25 किट नत्थूसर बास क्षेत्र तथा 50 किट गंगाशहर क्षेत्र में जरुरतमंदों को वितरित की गई है।

ट्रस्ट की ओर से बुधवार को निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। ट्रस्ट के महावीर रांका ने बताया कि खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाए जाने का कार्य भी लगातार जारी है। 40 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि पब्लिक पार्क, म्यूजियम सर्किल आदि क्षेत्रों में सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, पवन सुथार, संजय स्वामी, टेकचन्द यादव, बाबु सुथार आदि शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!