Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में कोरोना से एक और मौत, संपर्क में आए पीबीएम अस्‍पताल...

बीकानेर में कोरोना से एक और मौत, संपर्क में आए पीबीएम अस्‍पताल के स्‍टाफ…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। कल नोखा दैया गांव निवासी जिस महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, उसकी आज मौत हो गई है। इससे पहले भी बीकानेर में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्‍कार कराया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि नोखा दैया निवासी महिला की रिपोर्ट कल ही पॉजीटिव आई थी, वो पिछले लंबे समय से बीमार थी। उसके गांव के करीब तीन दर्जन लोगों को क्‍वारेंटाइन रखा गया है। इनके अलावा पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के दौरान संपर्क में आए स्‍टाफ को भी क्‍वारेंटाइन किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!