Friday, May 15, 2026
Hometrendingपीबीएम के कोरोनावीरों के लिए आखिर पहुंचा नाश्‍ता-पानी...

पीबीएम के कोरोनावीरों के लिए आखिर पहुंचा नाश्‍ता-पानी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को ठीक करके सकुशल घर भेजने वाले पीबीएम अस्‍पताल के कोरोनावीरों को आखिर प्रबंधन ने नाश्‍ता-पानी पहुंचा दिया है।

आपको बता दें कि वीरा सेवा सदन में अस्‍पताल के करीब सौ से ज्‍यादा स्‍टाफ को क्‍वारेंटाइन किया गया है। आज सुबह दस बजे तक इन्‍हें भोजन व नाश्‍ता नहीं मिला था, यही नहीं कल रात को भी साढे दस बजे भोजन की व्‍यवस्‍था हो पाई थी। इन अव्‍यवस्‍थाओं से कोरोनावीरों ने अभय इंडिया को अवगत कराया। अभय इंडिया की खबर के बाद आनन-फानन में प्रबंधन की ओर से पीने के पानी के कैम्‍पर्स और नाश्‍ते के रूप में बिस्किट और दूध भेजा गया है। इसके साथ ही भोजन भी जल्‍द पहुंचाने का आश्‍वासन स्‍टाफ का दिया गया है। इधर, अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने माना कि आज व्‍यवस्‍था में कुछ देरी हुई है, लेकिन अब उनके लिए नाश्‍ते-पानी की व्‍यवस्‍था कर दी गई है।

पीबीएम के कोरोनावीरों को भोजन-नाश्‍ता देने में भी बरती जा रही कोताही…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!