Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू, औद्योगिक इकाइयां होंगी शुरू, सरकारी कार्यालय भी...

राजस्‍थान में मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू, औद्योगिक इकाइयां होंगी शुरू, सरकारी कार्यालय भी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत योजनाबद्ध तरीके से मॉडिफाइड लॉकडाउन (Modified lockdown implemented in Rajasthan) लागू करने के निर्देश दिए है। अपने निवास पर लॉकडाउन को लेकर हुई उच्‍च स्तरीय बैठक में सीएम गहलोत ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक क्षेत्रों में 20 अप्रैल के बाद से औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इस निर्देश से मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ऐसे उद्योग जहां श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर ही रहने की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें भी शुरू किया जाए, हालांकि इनमें बाहर से मजदूरों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर, रीको, जिला उद्योग केन्द्र तथा पुलिस समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें ताकि लॉकडाउन के दौरान उद्योगों के शुरू होने में कोई परेशानी न आए। ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जाए जिससे उद्यमी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर सकें। इसके अलावा मजदूरों और कर्मचारियों के आने-जाने के लिए भी पास की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवश्यक सेवाओं में आने वाले विभाग पूरी तरह काम कर रहे हैं। इनके साथ ही अन्य कार्यालयों में भी आने वाले समय में काम शुरू किया जाए और इनमें ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यकता के अनुसार सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के एक-तिहाई कार्मिकों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बुलाया जाए।

गहलोत ने बैठक में निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक निर्माण और सिंचाई से संबंधित कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वास्थ्य से संबंधित अन्य प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बन रहे जिन स्थानों पर कर्फ्यू लागू है, वहां सख्ती से पालना की जाए। इन क्षेत्रों से किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

गहलोत ने कहा कि भारत सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की है, उसकी प्रदेश की परिस्थितियों के मद्देनजर पूरी पालना सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार इस महामारी से आमजन की रक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए केन्द्र से समन्वय के साथ काम कर रही है।

150 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों के बिल ही हुए स्‍थगित, लेकिन … इनको तो जमा कराना ही होगा

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!