Sunday, June 21, 2026
HometrendingCovid-19 Case In Bikaner : जीत रहा जनता का धैर्य, सामने आ...

Covid-19 Case In Bikaner : जीत रहा जनता का धैर्य, सामने आ रहे हैं सुखद परिणाम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना आपदा के संकटकारी हालातों में कर्फ्यू और लॉकडाउन के पहले चरण का लंबा दौर लोगों ने घरों में बैठकर इस उम्मीद में निकाल दिया ताकि शासन-प्रशासन और पुलिस की ओर से किये जा रहे बंदोबश्त नाकाम ना हो जाये। बीकानेर के लोगों की यह उम्मीद अब तक सफल साबित हुई है। पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है, बल्कि जो लोग संक्रमित हुए थे उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी अब नेगेटिव आ रही है।

बुधवार की सुबह जिले के एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 12 कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर में लगातार चार दिनों से कोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। मंगलवार को 136 रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। ऐसे में बीकानेर के आमजन को उम्मीद है कि जिले में एक भी संक्रमित केस सामने नहीं आने की वजह से आगामी एक दो दिनों में कर्फ्यू और लॉकडाउन में कुछ राहत मिल सकती है।

बताया जाता है कि प्रदेश के जिलों को श्रेणीवार बांटा गया है। वहीं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम का कहना है कि शासन के जो भी निर्देश मिलेंगे आगे की कार्रवाई निर्देशानुसार की जाएगी। हालांकि उन्होंने जिले के लोगों को राहत की बात यह कही है कि पिछले चार दिनों से जिले में संक्रमित केस सामने न आना यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह भी खबर है कि बीकानेर के कर्फ्यूग्रस्‍त क्षेत्र का दायरा भी गुरूवार से कुछ कम होने की संभावना है। अभी जिन इलाकों में महाकर्फ्यू के हालात हैं, वहां से जुड़े काफी क्षेत्रों में ढील दी जा सकती है।

हालांकि, अभी तक इस संबंध में रिपोर्ट्स ली जा रही है। संक्रमित लोगों से जुड़े लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है, लेकिन अधिकांश को क्वारंटाइन भी कर रखा है, जिनकी जैसे-जैसे रिपोर्ट आएगी, उन्हें क्वारंटाइन से मुक्‍त भी किया जा सकता है। अभी पांच सौ से अधिक लोगों को क्वारंटाइन के लिए रखा हुआ है, जिनकी सेंपलिंग हो रही है। जानकारी में रहे कि कोरोना संक्रमण के कारण शहर के कोटगेट, नयाशहर, कोतवाली, सदर और गंगाशहर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है, जिसमें कोतवाली और कोटगेट क्षेत्र का बड़ा इलाका कर्फ्यू में आता है। जांच में पॉजीटिव आए गंगाशहर के युवक के परिजनों की नेगेटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है तो रानीसर बास में ठहरे दो युवकों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद यहां भी हालात में सुधार है। लगातार नेगेटिव रिपोर्ट आने की वजह से कर्फ्यू के दायरे को कम करने पर विचार शुरू हुआ है। इस संबंध में संबंधित थानों से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

Bikaner Lockdown घर में राशन का अकूत भंडार, फिर भी मचा दिया बवाल, केस दर्ज

बीकानेर : कोरोना आपदा के बीच जरूरतमंदों के गेहूं-चीनी का गबन, केस दर्ज

150 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों के बिल ही हुए स्‍थगित, लेकिन … इनको तो जमा कराना ही होगा

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!