Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : रात्रि चौपाल में अनुपस्थित रहे अधिकारी, जिला कलक्टर ने थमाया...

बीकानेर : रात्रि चौपाल में अनुपस्थित रहे अधिकारी, जिला कलक्टर ने थमाया नोटिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील की बाना ग्राम पंचायत में आयोजित हुई रात्रि चैपाल में अनुपस्थित रहे 14 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

गौतम ने बताया कि सभी सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को रात्रि चैपाल में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए थे। सूचना के बावजूद इस मौके पर महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डी पी सोनी, उपनिदेशक कृषि विभाग जगदीश पूनिया, अधीक्षण अभियंता जोधपुर डिस्काॅम अशोक गोयल, आईसीडीएस उपनिदेशक शारदा चैधरी, उद्यानिकी उपनिदेशक राजकुमार कुल्हरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक प्रेमशंकर झा तथा माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराडू़, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति नवरंग लाल बिश्नोई, संयुक्त श्रम आयुक्त अब्दुल सलाम, तथा जिला प्रबंधक राजस्थान राज्य आजीविका कौशल निगम अविकल खरखोदिया , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक एल डी पंवार रात्रि चैपाल के दौरान अनुपस्थित रहे। लापरवाही के चलते अधिकारियों को नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित के विरूद्ध राजकीय नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

…तो इसलिए बिना मैच खेले ही भारतीय टीम पहुंची टी- 20 विश्वकप के फाइनल में

शुक्रवार को होगी कोटड़ी में जनसुनवाई
गौतम ने बताया कि शुक्रवार को कोलायत तहसील की कोटड़ी ग्राम पंचायम में रात्रि चैपाल आयोजित की जाएगी।

बीकानेर : सारस्वत समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कल

बीकानेर : मनमानी से बाज नहीं आ रहे निजी बस ट्रेवल्‍स, सिस्‍टम नजर आ रहा पस्‍त…

बीकानेर क्राइम : चोर हुए कैमरों में कैद, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से दूर

बीकानेर : श्याम अध्यक्ष, रवि मंत्री, रामचन्द्र कोषाध्यक्ष और महावीर प्रचार मंत्री निर्वाचित

कोरोना वायरस को लेकर हनुमान बेनीवाल ने की गांधी परिवार पर टिप्पणी, कहा ज्यादातर इटली से …. देखें वीडियो

कोरोना वायरस पर अब तक की स्थिति ‍: कुल 3,542 नमूनों में से अब तक 29 मामलों की पुष्टि, 92 नमूनों…

राजस्थान हाईकोर्ट में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति में बीकानेर मूल के व्‍यास भी…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!