Friday, May 15, 2026
Hometrendingभारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरिज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम घोषित, बोल्‍ट की...

भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरिज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम घोषित, बोल्‍ट की वापसी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 21 फरवरी से खेली जारी ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। घोषित की गई इस टीम में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वापसी, वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। बोल्ट की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी मजबूत हो सकेगी।  उनके साथ टिम साउदी और नील वेगनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

इनके अलावा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले कायेल जेमिसन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंगटन और दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है :-

केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वेगनर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, कायेल जेमिसन, डेरेल मिशेल।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 7 मार्च से, सचिन-सहवाग करेंगे ओपनिंग…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!