Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : जेल रोड क्लब सेमीफाइनल में पहुंची

बीकानेर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : जेल रोड क्लब सेमीफाइनल में पहुंची

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वावधान में सादुल क्लब मैदान बीकानेर में आयोजित हो रही जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गये क्चार्टर फाईनल मैच में जेल रोड़ क्लब ने संजय हर्ष फाउण्डेशन को 89 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सचिव अनिल सिडाना ने बताया कि पहले खेलते हुए जेल रोड़ क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 211 रन बनाये। जिसमें प्रज्जवल गहलोत ने 55 व शुभम शर्मा ने 45 रनों का योगदान दिया। संजय हर्ष फाउण्डेशन की ओर से सूर्या ने 3 व शरद जोशी ने 2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजय हर्ष फाउण्डेशन की पूरी टीम केवल 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संजय हर्ष फाउण्डेशन की ओर से शरद जोशी ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। जेल रोड़ की ओर से हेमन्त बारिया ने 3 व ज्ञान प्रकाश ने 2 विकेट लिये।

बिजली दर बढोतरी के विरोध में भाजपा का ऊर्जा मंत्री के खिलाफ हल्ला बोल

बीकानेर : चोरों का धावा जारी, अब व्यवसायी के घर से ले गए लाखों का माल

बीकानेर : प्रशिक्षु अध्यापक ने छात्राओं से की अश्‍लीलता, पुलिस ने दबोचा

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!