Wednesday, April 23, 2025
Hometrendingबीकानेर : सर्वजन हिताय में अग्रणी हैं ये ग्रुप, रवीना को ऐसे...

बीकानेर : सर्वजन हिताय में अग्रणी हैं ये ग्रुप, रवीना को ऐसे मिली मदद…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय जांभाणी आदर्श ग्रुप की एक अनूठी मुहिम के अंतर्गत रेसिंग खिलाड़ी कुमारी रवीना बिश्नोई पुत्री स्वर्गीय जगदीश विश्नोई निवासी पुरानी चुंगी चौकी गजनेर रोड बीकानेर को रेसिंग साइकिल प्रदान की गई है। रवीना बिश्‍नोई हाल में हुई नेशनल रेसिंग प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगिता में तैयारी करने के लिए रवीना स्वयं की साइकिल नहीं खरीद पा रही थी। रवीना के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। उसकी मां ही परिवार का भरण-पोषण पापड़ बेल कर रही है।

आचार्य स्वामी सच्चिदानंद लालासर साथरी के आहवान पर जाम्भाणी आदर्श ग्रुप के संचालक किसना राम बिश्नोई सहायक उप निरीक्षक, सूबेदार शैतानाराम, पुखराज पूनिया आर्मी, सहदेव ढाका आर्मी, श्रवणकुमार ईशरवाल, राम सिंह गोदारा, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, हरदान राम सियाग, आरडी ग्रुप कोलकाता, सुशील सियाग, ओम प्रकाश भिखी देवी, महिपाल सिवर, राजेंद्र डारा, अरुण कुमार डारा के नेतृत्व में रविवार को रवीना बिश्‍नोई को साइकिल के लिए सहयोग राशि 90200 रुपए भेंट किए गए। इसका संपूर्ण पेमेंट राजेंद्र कुमार डेलू कोच अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ने हवन किया है।

सहायक उपनिरीक्षक किशनाराम बिश्‍नोई ने बताया कि आदर्श ग्रुप में जनहित की मुहिम चलाकर करीब 2 करोड रुपए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग दे चुके हैं। इसमें से 7 गरीब परिवारों का मकान का निर्माण भी कर चुके हैं। इस ग्रुप ने सोशल मीडिया के माध्यम से डिजीटल भुगतान से आर्थिक सहायता राशि एकत्रित करके मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उदाहरण बिश्नोई समाज में मानव सेवा के लिये मील का पत्थर साबित हो रहा है।

आपको बता दें कि इस जाम्भाणी आदर्श ग्रुप का संयोजन वर्ष 2018 फरवरी माह में सहायक उपनिरीक्षक किसना राम बिश्नोई ने तब किया जब उनके साथी पुलिस कांस्‍टेबल श्रवणराम की नोखा में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। जाम्भाणी आदर्श ग्रुप के कुल 29 ग्रुपों की संख्या में अलग-अलग समूह का निर्माण किया गया। इसमें हजारो की संख्या मे समाजसेवी सज्जन लोग जुड़े। कब किसके साथ अनहोनी हो जाये। समाज के हर परिवार को आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधिकारी किसना राम बिश्नोई ने भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों के साथ-साथ वायु सेना, जल सेना, पेरामिलिट्री फोर्स, CRPF जवान, राजस्थान पुलिस के जवान, बिश्नोई समाज के शिक्षक व्याख्याता, समाज के युवा उधमी, भामाशाहों व समाज के प्रवासी भारतीय बिश्नोई समाज के लोगों से संपर्क साधते हुए ग्रुप बनाया। इसमें अब आठ हजार सदस्‍य शामिल हो चुके हैं। जो हमेशा जाम्भाणी आदर्श ग्रुप के माध्यम से अपना सामाजिक सरोकार निभा रहे हैं। वर्तमान मे पिछले 23 महीने में जाम्भाणी आदर्श ग्रुप लगातार समाज के जरूरतमंद कम से कम 40 गरीब पीडि़त परिवारों के लिये आर्थिक सहयोग की मुहिम चला चुका है।

राजस्‍थान : सर्द हवाओं का जोर जारी, इन 10 जिलों में सोम-मंगल को गिरेंगे ओले…

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular