Friday, May 15, 2026
Hometrendingप्रियंका गांधी का आरोप- पुलिसकर्मी ने धक्‍का देकर गिराया, मेरा गला दबाया…

प्रियंका गांधी का आरोप- पुलिसकर्मी ने धक्‍का देकर गिराया, मेरा गला दबाया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

लखन‌ऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी से मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में उनके घर पहुंचीं। प्रियंका का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। यही नहीं, एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और गला दबाया। प्रियंका के इस आरोप के साथ ही सियासी घमासान मच गया है। आरोप-प्रत्‍यारोप के दौर शुरू हो गए हैं। भाजपा नेता सिदधार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका के आरोपों को नौटंकी बताते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी झूठ बोल रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोका गया। ये एसपीजी का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का मुद्दा है। उन्‍होंने कहा कि अचानक पुलिस मेरी गाड़ी के सामने आ गई और मुझे रोक दिया। जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों रोका जा रहा तो इसका जवाब भी नहीं दिया गया। वे यही कहते रहे कि आप नहीं जा सकतीं। इसके बाद मैं पदल चलने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला पकड़ कर धक्का दे दिया। मेरा गला दबाया गया। मैं गिर गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मुझे उठाया।

प्रियंका ने कहा कि मैं एसआर दारापुरी से मिलने गई थी। वे 70 साल के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस ने सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट लिखने के लिए घर से उठा लिया। वे 19 दिसंबर से ही पुलिस हिरासत में हैं, उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं।

उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एन आर सी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।

Posted by Priyanka Gandhi Vadra on Saturday, December 28, 2019

बीकानेर : देश का माहौल बिगाडऩे में जुटी है कांग्रेस- राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पाकिस्तान की…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!