Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर : देश का माहौल बिगाडऩे में जुटी है कांग्रेस- राज्यवर्धन सिंह...

बीकानेर : देश का माहौल बिगाडऩे में जुटी है कांग्रेस- राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पाकिस्तान की…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि नागरिकता संशोधन विधेयक की आड़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश का माहौल बिगाडऩा चाहते है।

शनिवार बीकानेर प्रवास के दौरान होटल वृन्दावन रिजेंसी में मीडिया से रूबरू हुए कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय राष्ट्रहित में लागू किये गये नागरिक संशोधन विधेयक के मुद्दे में जनता को गुमराह करने में जुटे है, और देश में अराजकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। अब आने वाले समय में जगह जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता लोगों में जाकर इस विधेयक का प्रचार करेंगे ताकि लोगों को सही मायने में इस बिल के बारे में जानकारी हासिल हो।

बीकानेर : सीवरेज के कार्य पर किसी की नहीं है नज़र, सड़के हुई खोखली, बस धंसी

उन्होंने कहा कि जो हिंदुस्तान के लोग तीन पड़ोसी देशों में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं उन्हें सदस्यता या नागरिकता देने का इस बिल में प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इन 3 देशों में जो अल्पसंख्यक लोग जैसे हिंदू,सिख ईसाई या कोई पारसी जो 2014 के बाद इन देशों देश में रह रहे हैं जिनको लगता है कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है उन लोगों के लिए सरकार यह बिल ले है।

बीकानेर के गैंगस्टर रोहित गोदारा को इसलिए ले गई पंजाब पुलिस…

2014 से पहले जो 6 धर्मो के अनुयायी हिन्दु, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी इनमे से जिन्होने शरण ले रखी है उनको नागरिकता देने से है। जब संविधान बना उस समय भी नागरिकता कानून के अन्दर समय समय पर जरूरी बदलाव करने की गुंजाइश रखी इस समय 5 उपाय है जिससे नागरिकता मिल सकती है। कानून वैसे ही है जैसे पहले था । किसी भी देश या धर्म का व्यक्ति नागरिकता ले सकता है लेकिन ये 3 देश जिनमे अल्पसंख्यको को प्रताडित किया जाता रहा है जो कि भारत मे नागरिकता लेना चाहते है उनके लिए आसान किया गया है 2014 के बाद आये व्यक्ति भी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते है उसके लिए 11 साल रहने की जरूरत नही ये सिर्फ 5 साल रहने से ही नागरिकता मिल जायेगी।

राहुल गांधी का सीधा हमला, असम को RSS के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, देखे वीडियो

पाकिस्तान की शह पर काम कर रही है कांग्रेस
कर्नल राज्यवर्धन सिंह कहा कि पाकिस्तान की शह पर काम कर रही कांग्रेस देश के मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रह है। उन्होंने कहा कि जो शरीयत के कानून के अनुसार चलने वाले इस्लामिक देशों में जो मुस्लिम है वह अल्पसंख्यक नहीं है वह  इस्लामिक देश है तो इस बिल में उन मुसलमानों को कैसे लिया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय के बीच भ्रम फैलाने  का काम विपक्ष कर रहा है। सिंह ने कहा कि ये सीधे आसानी से नहीं हुआ है इसके लिए एक्शन लेने वाले पीएम ने काम किया है।

Press conference Bikaner

Posted by Rajyavardhan Rathore on Friday, December 27, 2019

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular