Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: शहर की समस्याओं से रूबरू हो रही महापौर, यहां पर हुआ गर्मजोशी...

बीकानेर: शहर की समस्याओं से रूबरू हो रही महापौर, यहां पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम की प्रथम निर्वाचित महिला महापौर सुशीला कंवर के स्वागत में वार्ड 41 मुक्ता प्रसाद कॉलोनी कें सेक्टर नम्बर 2 के पार्क में क्षेत्रवासियों की और से भव्य स्वागत सम्मान समारोह रखा गया ।
बड़ी एक्टिवता के साथ नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने सक्रियता दिखाते हूए वार्ड का भृमण कर समस्याओं को चिन्हित किया औऱ जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण का अस्वाशन दिया वही सफाई व्यवस्था की शिकायत महापौर के सामने आने पर तुंरन्त सफाई निरीक्षक को बुलाकर सफाई व्यवस्था माकूल करने के सख्त निर्देश दिए और कहा की हमारी प्राथमिकता आम जन को राहत प्रदान करना है और इसमे कोताई बर्दास्त नही की जाएगी वही सभी वार्ड वासियों और उपस्तिथ जन का आभार प्रकट करते कहा की आप सब के सहयोग से विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी वही उपस्तिथ नारी शक्ति का आव्हान करते स्वछता को जीवन मे अपनाने का आव्हान किया और कहा की हम सब को मिलकर बीकानेर को सबसे स्वच्छ सुंदर बनाना है और यह आप सब के सहयोग से ही होगा सम्भव ।
स्वागत सम्मान समारोह में क्षेत्र वासियों ने बीकानेर नगर निगम की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को तिलक लगाकर शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया वही नगर निगम के उप महापौर राजेंद्र पवार , वार्ड नम्बर 41 की पार्षद मजिदन चौहान , वार्ड 18 के पार्षद मुजाहिद हुसैन का भी इस अवसर पर स्वागत किया गया ।
स्वागत समारोह में शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य , भाजपा नेता मोहन सुराणा , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशद भाटी , लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष कैलास बापेऊ , विक्रम सिंह राजपुरोहित , अरविंद मिड्डा शहर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष सहित गणमान्य जन मंच पर मौजूद रहे और आप सब का भी स्वागत किया गया ।
वार्ड के साधना सिंह , तारा देवी , सुनीता यादव , लक्ष्मी सेन , वर्षा स्वामी , इंदु बाला , सन्तोष मोदी , कविता , सीरिया बाई , ममता कवर, फारूक चौहान , आनंद सोनी , अंकुर , दीपक सिंघल , उमेश सोनी , रणजीत , शिवम मोदी , ललित स्वामी , हेमन्त खत्री , देवी सिंह मीणा , आदिल खान, निकिल पांडे सहित सभी कार्यकर्ताओ ने महापौर का किया स्वागत ।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!