Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्थान : रेजीडेंट डॉक्टर्स उतरे हड़ताल पर, नहीं बनी मांगों पर सहमति

राजस्थान : रेजीडेंट डॉक्टर्स उतरे हड़ताल पर, नहीं बनी मांगों पर सहमति

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान के रेजीडेंट डॉक्टर्स अपनी कई मांगों को लेकर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के साथ वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। इस वार्ता में कोई सहमति नहीं बनने के बाद मंगलवार को रेजीडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल का फैसला किया है।

जार्ड के अध्यक्ष अजीत बागड़ा के अनुसार रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगों पर सोलह नवंबर को राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद 15 दिन का समय मांगा था। 30 नवंबर को चिकित्सा मंत्री को फिर से मांगों का ज्ञापन दिया गया। लेकिन सोमवार को हुई वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसलिए आज सुबह से सभी रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएगे। रेजीडेंट डॉक्टरों की मुख्य मांगों में फीस वृद्धि पर रोक लगाना, एचआए बढ़ाना तथा सुरक्षा व्यवस्था करना आदि शामिल है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!