Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: उप महापौर के सामने लग रहा समस्याओं का अंबार, स्वागत का...

बीकानेर: उप महापौर के सामने लग रहा समस्याओं का अंबार, स्वागत का भी दौर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर राजेन्द्र पंवार के पद संभालने के साथ ही उनके सामने समस्याओं का अंबार लगने लगा है। इस बीच उनके स्वागत अभिंनंदन का दौर भी चल रहा है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक निगम में अपने कक्ष में रहे इस दौरान उनसे कई पार्षद मिले वहीं जनसस्याए लेकर कई लोग भी मिलने पहुंचे।

इधर, महात्मा फुले ब्रिगेड की टीम द्वारा बीकानेर नव निर्वाचित उप महापौर राजेन्द्र पंवार का भव्य स्वागत उनके आवास पर किया गया। ब्रिगेड की टीम ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
टीम में महात्मा फुले ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव करन गहलोत, सुरेंद्र खड़गावत, पूर्व पार्षद उमेश कछवाहा, महेंद्र गहलोत, संदीप गहलोत, दामोदर कछवाहा, भेरू तंवर, महेश सांखला, पवन गहलोत, मुकेश गहलोत, रवि गहलोत, आशु कच्छावा आदि कार्यकता उपस्थित थे। उप महापौर पंवार ने सभी युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और धन्यवाद दिया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!