Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : सर्दियों की सब्जी को लगी भावों की 'गर्मी’

बीकानेर : सर्दियों की सब्जी को लगी भावों की ‘गर्मी’

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com सर्दी आते ही सब्जियों के दाम अक्‍सर कम हो जाते हैंलेकिन इस साल बारिश ज्यादा होने से सब्जियों की पैदावार खराब हो गई और दाम आसमान छूने लगे। शहरवासियों को उम्मीद थी कि सर्दियों की सब्जियां सस्ती होंगीलेकिन अभी भी सब्जी के भाव चढ़े हुए हैं। अब सावा सीजन की मांग और माल की आवक कम होने से सभी सब्जियां तेवर दिखा रही हैं। इससे गृहिणियों का रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।

हालात ये हैं कि सेब प्याज से सस्ता मिल रहा है। बाजार में प्याज के खुदरा भाव 70 से 80 रुपए किलो के बीच चल रहे हैंजबकि सेब 50 से 60 रुपए किलो। वहीं गोभी 60मटर 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो के भाव में बिक रही है। पूगल रोड़ स्थित मुख्य सब्जी मंडी के विक्रेता ने बताया कि खुदरा व्यापारी मंडी में माल नहीं आने का कहकर दोगुने भाव में सब्जियां बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुदरा में अलग-अलग मंडियों में भावों का अंतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे सब्जी विक्रेता मंडी से कट्टा या बोरी के बजाय 5 किलो या 10 किलो माल खरीदकर ले जाते हैंजिसे वो महंगा ही बेचते हैं।

बीकानेर : ओवरलोड पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग बनाएगा चौकियां

राजस्थान के इन 25 रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही मिलेगी यह चाय, बीकानेर….

एक दिसंबर से बदलने वाले है कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

राजस्‍थान : गहलोत के इस बयान ने सीएम पद को लेकर छेड़ दी एक नई चर्चा…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!