Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मामला आया सामने

दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मामला आया सामने

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़ abhayindia.com महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मामला सामने आया है श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित चिकित्सक के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मलिला ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को बताया 3 साल पहले चिकित्सक विजेन्द्र सिंह मांझू से जान-पहचान हुई।

यह न्यूज़ भी पढ़े :  

ग्रेनेड हमले में पत्रकार सहित दस लोग घायल, इलाके में तनाव उत्पन्न

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान इस अस्पताल में मिले 42 प्रतिशत स्टाफ अनुपस्थित 

आरोपी डॉ. विजेन्द्र सिंह मांझू ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल खोलने के बोलकर 2016 उसे कार से खाजूवाला ले गया तथा वहां जमीन भी दिखाई। कुछ दिनों बाद वो उसे साथ जयपुर और वहां से अजमेर ले गया जहाँ एक होटल में कोल्ड डिंं्रक के साथ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। जब इसका उलाहना दिया तो फिर शादी का झांसा देता रहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2017 में उसको पता चला कि चिकित्सक विजेन्द्र सिंह मांझू पहले से ही शादी शुदा है। पुलिस ने 343/19 धारा 328, 376(2) (n),506 IPC तहत मामला दर्ज कर जांच राजेंद्र प्रसाद ऊनि को सौपी है। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!