Thursday, June 4, 2026
Hometrendingजयपुर समेत देश के 30 बड़े शहरों पर आतंकी हमले की धमकी

जयपुर समेत देश के 30 बड़े शहरों पर आतंकी हमले की धमकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जयपुर समेत देश के 30 बड़े शहरों पर आतंकी हमले की धमकी दी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक हाल ही जयपुर जंक्शन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हमले की इस धमकी के बाद से जयपुर जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एजेंसियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजिल डोभाल भी आतंकियों के निशाने पर हैं। जैश ने जिन शहरों पर आतंकी हमले की धमकी दी है उनमें जयपुर सहित जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, गांधीनगर, कानपुर और लखनऊ आदि 30 शहर शामिल हैं। देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर भी हमला करने की धमकी दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!