Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में गुटबाजी : चुनाव से पहले हुई कांग्रेस की अहम बैठक...

राजस्‍थान में गुटबाजी : चुनाव से पहले हुई कांग्रेस की अहम बैठक में नहीं पहुंचे कई बड़े नेता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीमंत्री और विधायकों की गुरुवार को हुई बैठक में गुटबाजी उभर कर सामने आ गई। इस अहम बैठक में कई मंत्री और नेता नहीं पहुंचे। बैठक उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में बुलाई गई। इसमें सदस्यता अभियाननिकायपंचायत और विधानसभा उप चुनाव की रणनीति के मंथन हुआ। इसके अलावा गांधी जंयती वर्ष पर 2 से 9 तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों के नाम पर देश को गुमराह कर रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोतउपमुख्यमंत्री सचिन पायलटप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मंत्री भँवर सिंह भाटीसालेह मोहम्मदपरसदी लाल मीणाप्रमोद जैन भायाप्रताप सिंह खाचरियावसअशोक चाँदनाशांति धारीवालरमेश मीनाडॉबी. डी. कल्लारघु शर्माहरीश चौधरीममता भुपेशटीकाराम जुलीअर्जुनसिंह बामणियाभजनलाल जाटवराजेन्द्र सिंह यादवसुख राम विश्नोई शामिल हुए।

ये नहीं पहुंचे…

बैठक में मंत्री विश्वेन्द्र सिंहउदयलाल आंजनामास्टर भंवर लाललाल चन्द कटारियागोविंद सिंह डोटासराउपाध्यक्ष अशोक बैरवाउपाध्यक्ष राजीव अरोड़ाउपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा बैठक में नजर नहीं आएजबकि उपाध्यक्ष महेंद्र जीत मालवीय बैठक के बीच से ही रवाना हो गए।

जेल में चौ‍थ वसूली, जेलर सहित तीन जने गिरफ्तार, अब तक 12…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!