








बीकानेर abhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह ने शनिवार को जयपुर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें बधाई दी।
कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह ने कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लालचंद कटारिया से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि प्रो. सिंह ने शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण किया था।









