Hometrendingबीकानेर की निर्भया के मामले की जांच पुलिस और सीआईडी करेगी, सर्वदलीय नेताओं...

बीकानेर की निर्भया के मामले की जांच पुलिस और सीआईडी करेगी, सर्वदलीय नेताओं ने उठाया मुद्दा…

बीकानेर abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र से अपहरण कर गैंगरेप के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिये जाने की जघन्य वारदात को लेकर अब पुलिस और सीआईडी (सीबी) संयुक्त रूप से जांच करेगी। जांच के सिलसिले में शनिवार को डीआईजी सुरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची सीआईडी (सीबी) की टीम ने जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, एएसपी सिटी पवन कुमार मीणा और मामले के जांच अधिकारी सीओ सदर भोजराज सिंह के साथ वारदात से जुड़े तथ्यो और अब तक की जांच की समीक्षा की।

खबर है कि जयपुर से आई सीआईडी (सीबी) की टीम में दो एएसपी भी शामिल है। बताया जाता है कि जांच के सिलसिले में पुलिस और सीआईडी (एसबी) की टीम लूणकरणसर की नहर में उस जगह का मौका मुआयना किया जहां मृतक युवती का क्षत–विक्षप्त शव मिला था। जानकारी में रहे गत 18 अगस्त को संदिग्ध हालातों में लापता हुई सादुलगंज की युवती की लाश अगले दिन की शाम लूणकरणसर में मलकीसर की नहर में पंपिग स्टेशन के पास क्षत–विक्षिप्त हालात में बरामद हुआ। इस जघन्य वारदात को लेकर अब तक हुई जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने युवती को अगवा कर उसे गैंगरेप का शिकार बनाया और फिर निर्ममता से हत्या का शव को विक्षिप्त कर नहर में बहा दिया। जबकि पुलिस ने मृतका के साथ गैंगरेप से इंकार किया है।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

जांच कर रहे सीओ सदर भोजराज सिंह ने बताया कि मृतका के साथ बलात्कार की पुष्टी मेडिकल रिपोर्ट के बाद हो पायेगी। जानकारी में रहे कि सार्दुलगंज की रहने वाली 24 वर्षीय युवती गत 18 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन शाम को लूणकरणसर की नहर में उसका शत विक्षिप्त हालत में शव बरामद हुआ था। आंशका है हत्या के युवती का शव जलाकर नहर में फेंका गया था। शव मिलने के  युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुमेर सिंह, बृजपाल, मोहित बिश्नोई और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर नहर में फेंक दिया। इस वारदात में दो नामजद मुलजिमों बृजपाल सिंह ओैर सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर मृतका की स्कूटी शुक्रवार को उरमूल चौराहे से बरामद कर ली है।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner

यह भी आंशका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती की अश्‍लील वीडियो क्लिप बना रखी थी जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहे थे, इस तथ्य की पुष्टी के लिये पुलिस मृतक युवती का मोबाईल बरामद करने के प्रयास में जुटी है जो मुलजिमों ने उसकी हत्या करने से पहले ही ठिकाने लगा दिया था।

TN Purohit
TN Purohit

सर्वदलीय कमेटी की निष्पक्ष जांच की मांग

इस बीच वारदात को लेकर बनी सर्वदलीय कमेटी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा और सीआईडी (एसबी) के अधिकारियों से मुलाकात कर इस जघन्य वारदात की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए और कोई निर्दोष इस मामले में नहीं फंसना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कमेटी के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। वारदात संगीन है इसलिये हर तथ्य की बारीकी से जांच की जा रही है। कमेटी में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस नेता शशि शर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत, मनोज बिश्नोई, दुर्गासिंह शेखावत, गजेन्द्रसिंह सांखला, सलीम भाटी, आनन्दसिंह भाटी, आनन्द सिंह सोढा, दीपक अरोड़ा, नवरतन सिंह सिसोदिया, नासिर अहमद, मासूक अली, जेडी नायच, सहित परिजन शामिल रहे।

Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular