Friday, May 15, 2026
Hometrendingक्रिकेट बुकियों के खिलाफ ठंडे क्‍यों पड़ गए पुलिस के तेवर? उठ रहे...

क्रिकेट बुकियों के खिलाफ ठंडे क्‍यों पड़ गए पुलिस के तेवर? उठ रहे कई सवाल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com आईपीएल सीजन में बीकानेर क्रिकेट सट्टा जगत में तहलका मचाने वाली पुलिस क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में बुकियों के खिलाफ कार्यवाही के बजाय हाथ बांध कर बैठ गई। जानकारी में रहे कि आईपीएल सीजन के दौरान तत्कालीन आईजी डॉ. बी. एल. मीणा के निर्देशन में रेंज पुलिस की विशेष टीम ने बीकानेर में दो दर्जन से ज्यादा क्रिकेट बुकियों के ठिकानों का पर्दाफाश कर सट्टा जगत के नामी सटोरियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

आपके ध्‍यान में रहे कि पुलिस की सख्ताई से घबराकर बीकानेर के नामी-गिरामी क्रिकेट बुकी यहां से पलायन कर गये, लेकिन आईजी डॉ. मीणा की बीकानेर से रवानगी के बाद सट्टा जगत के तमाम बुकियों ने बीकानेर में अपने ठिकाने गुलजार कर लिये और क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के मैचों जमकर सौदे किये वर्ल्‍ड कप के फाइनल मुकाबले में भी बीकानेर के क्रिकेट सट्टा जगत में करोड़ों रुपए के दांव लग चुके है। वर्ल्‍ड कप में क्रिकेट बुकियों के खिलाफ कार्यवाही में पुलिस की नाकामी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को पुख्ता तौर पर पता है कि बीकानेर में कितने क्रिकेट बुकी और इन्होंने कहां-कहां अपनी बुक खोल रखी है। इसके बावजूद पुलिस ने बीकानेर के क्रिकेट सटोरियों का पीछा छोड़ रखा है। पता चला कि बीकानेर में कई अपार्टमेंट के फ्लेटस को क्रिकेट बुकियों ने अपने ठिकाने बना रखे है। इसके अलावा गंगाशहरभीनासरमुक्ता प्रसाद नगरमुरलीधर व्यास नगरपवनपुरीगंगाशहर रोड समेत अनेक पॉश कॉलोनियेां के मकानों और प्रतिष्ठानों में क्रिकेट सट्टे के ठिकाने चल रहे हैं।

बीकानेर क्राइम खबरें : कॉलेज छात्राओं से छेडख़ानी करते दो मनचलों को दबोचा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!