Friday, May 15, 2026
Hometrendingवार्डों के पुनर्सीमांकन में राजनीतिक दखल का आरोप, किस नेता को पहुंचा रहे...

वार्डों के पुनर्सीमांकन में राजनीतिक दखल का आरोप, किस नेता को पहुंचा रहे लाभ…उठ रहे सवाल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत ने नगर निगम द्वारा किए गए पुनर्सीमांकन पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए पुराने ड्राफ्ट को रद्द करते हुए नए सिरे से पुनर्सीमांकन प्रक्रिया करने की मांग की है। इस सम्बंध में शेखावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपे हैं। ज्ञापन में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी विशेष पक्ष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दफ्तर में बैठकर ड्राफ्ट डिजाइन किया गया है।

ज्ञापन में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 और राजस्थान नगरपालिका चुनाव नियम 1994 के तहत इस पूरी कार्यवाही को अवैध एवम विधि विरुद्ध बताया है। ज्ञापन में कहा कि निगम द्वारा आपत्ति के लिए जारी किए गए ड्राफ्ट में न तो किसी वार्ड की जनसंख्या बताई गई है और न ही उस वार्ड में अनुसूचित जाति और जनजाति की आबादी का विवरण। ज्ञापन में जयपुर रोड पर बाईपास तक बसी नई कॉलोनियों को बीकानेर नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए अधिनियम की धारा 3 (1) ए के हवाले से दिए गया अधिकार का जिक्र करते हुए नए सिरे से ड्राफ्ट जारी करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा है कि नए बनाए गए वार्डो को न तो भौगोलिक रूप से न ही आबादी के रूप में समरूप रखने की कोशिश की है, जबकि इस सम्बंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए है। साथ ही पुलिस थाना क्षेत्रपीडब्लूडीपीएचईडी और डिस्कॉम में खण्ड को विभिन्न वार्डों में न तोड़ने के निर्देश की अवहेलना करते हुए एक-एक बार्ड को दो-तीन थाना क्षेत्र में विभक्त कर दिया गया है।

शेखावत ने मांग की है कि अब तक की सम्पूर्ण कार्यवाही को रद्द करते हुए प्रशासन दुबारा नए सिरे से नियम कायदों की पालना करते हुए नया ड्राफ्ट जारी करे तथा जयपुर रोड पर बसी कॉलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल करते हुए पुनर्सीमांकन करें।शेखावत के साथ प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट अशोक कुमार भाटीपंकज गहलोतविष्णु साधशम्भूसिंह राठौड़देवीसिंह शेखावतविक्रम राजपुरोहित शामिल रहे।

आठ हजार मकान बेचने की तैयारी में सरकार, मिलेगी 10 से 50 प्रतिशत की छूट….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!