Sunday, May 19, 2024
Hometrending15 मई से सूर्य वृषभ राशि में, आपके जीवन में क्या होगा बदलाव, जानें...

15 मई से सूर्य वृषभ राशि में, आपके जीवन में क्या होगा बदलाव, जानें राशिनुसार….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

आगामी 15 मई से सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश को संक्रमण वृषभ संक्रांति भी कहा जाता है। यहां आप जानिये कि वृषभ राशि में आने पर सूर्य कौन सी राशि पर क्‍या प्रभाव डालेंगे -:

मेष : यह समय आपके लिए शुभ अवसर लाएगा। सूर्य आपके लिए धन प्राप्ति के योग बना रहा है। खासतौर से करियर के मामले में अच्‍छे योग बन सकते हैं। निजी जीवन में भी स्नेह कायम रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने के आसार हैं।

वृषभ : सूर्य आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगालेकिन अपनी सेहत के प्रतिसतर्क रहना होगा। कामकाज के लिए यह समय आशानुकूल रहने के आसार हैं। अच्‍छे परिणाम मिलने की उम्‍मीद।

 मिथुन : सूर्य आपके लिए धन हानि के संकेत कर रहे हैं। यात्राएं बढ़ सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासतौर से त्‍वचा व गले संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 कर्क : सूर्य आपकी राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैंसाथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। नया व्यवसाय या नई नौकरी शुरु करने के अवसर। कार्यक्षेत्र में भी अच्‍छे योग बन रहे हैं।

 सिंह : सूर्य चूंकि आपके कर्म क्षेत्र में आ रहे हैंइसलिए यह बहुत अच्छी उन्नति के संकेत हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्रशंसा मिल सकती है। नौकरी बदलने के लिए भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

 कन्या : भाग्‍य में उन्‍नति के योग है। शारीरिक अस्वस्थता से निजात मिलेगी है। इस समय आपका आत्मबल मजबूत बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। पार्टनर से आपकी खूब पटेगी।

तुला : अष्टम भाव के सूर्य आपके मनोबल में कमी के संकेत कर रहे हैं। आपको तन, मन और धन तीनों ओर सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर से लेकर दफ्तर तक किसी से भी उलझने का प्रयास न करें। शांत बने रहना जरूरी।

वृश्चिक : आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से अपने प्रेमजीवन के प्रति आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत है। अपने साथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं।

 धनु : इस समय में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। सफलता पाने के लिये काफी पसीना बहाने की आवश्यकता रहेगी। अथक मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा का भाव भी आपमें उत्पन्न हो सकता है। लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी।

 मकर : सूर्य का पंचम भाव में बदलाव आपके लिए श्रेष्‍ठ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त मिल सकते है। शिक्षा प्राप्ति के लिए संतान को आपसे दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे।

कुंभ : सूर्य का सुख भाव में आना माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि दोस्तों परिजनों की मदद से आपको राहत मिलेगी। नए वाहन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं।

 मीन : यह समय पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। परिजनों के साथ भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिता द्वारा मान-सम्मान मिल सकता है। यह परिवर्तन सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं।

शेखावाटी सट्टा बाजार का गणित देख चौंक जाएंगे आप, राजस्‍थान में भाजपा-कांग्रेस….

महिला की मौत के बाद हो रहा था मृत्युभोज, कोर्ट ने दिए रोक के आदेश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular