Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगुरदासपुर के लिए बीजेपी को मिला 'हीरो', सनी देओल की एंट्री....

गुरदासपुर के लिए बीजेपी को मिला ‘हीरो’, सनी देओल की एंट्री….

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com मशहूर सिने अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्हें टिकट देने की अटकलें भी तेज हो गई। संभवत: गुरदासपुर से उन्‍हें मैदान में उतारा जा सकता है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से 4 बार सांसद रहे थे। 

आपको बता दें कि सनी देओल के पिता धर्मेंद्र 2004 में बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। हेमा मालिनी 2014 में मथुरा से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। वे इस बार भी मथुरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब हमें सनी के पार्टी में शामिल होने की बात पता चली तो फिल्म बॉर्डर की याद आ गई। ऐसी फिल्म बनाना जो लोगों के दिलों को छुएइससे पता चलता है कि कलाकार लोगों की भावनाओं को समझता है। मुझे विश्वास है कि सनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि को समझा और हमारे साथ जुड़े। पीयूष गोयल ने कहा कि आज कई वर्षों का पारिवारिक संबंध राजनीतिक संबंध बनने जा रहा है। मुझे 2008 की घटना याद है जब धर्मेंद्र जी हमारे सांसद थे। संसद में अहम वोटिंग होने जा रही थी। वे अमेरिका में इलाज करा रहे थे, लेकिन पार्टी के आदेश पर अस्पताल से सीधे प्लेन में बैठकर संसद आना और पार्टी के लिए वोट देना और फिर अमेरिका वापस जाना यह बहुत बड़ी बात है। मुझे पूरा विश्वास है कि सनी देओल जनता के बीच रहकर अपने राजनीतिक जीवन की छाप भी छोड़ेंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद सनी ने कहा जो कुछ आप लोगों ने मेरे बारे में कहा है उससे मुझे हिम्मत मिली है। जिस तरह मेरे पिता अटलजी के साथ जुड़े थेवैसे ही मैं मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं मोदी जी अगले 5 साल और रहें। हमारे युवाओं को मोदीजी की और जरूरत है। न मैं कुछ बोल सकता हूंन बता सकता हूं। मैं काम कर के दिखाऊंगा।

बीकानेर संभाग : 72 सालों में हार गए 28 चुनाव, लेकिन तीतर सिंह ने नहीं हारी हिम्‍मत….

भाटी के खिलाफ अर्जुन ने की शिकायत, पत्र लिखकर कहा- ऐसे कर रहे हैं तनाव…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!