Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा के नेता का कार में शव बरामद, हत्या की आशंका...

भाजपा के नेता का कार में शव बरामद, हत्या की आशंका…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव की गर्मी के बीच राजधानी में हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है। मामले के अनुसार यहां एक शख्स कार के अंदर मृत पाया हुआ मिला। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो मृतक के भारतीय जनता परती से जुड़ा होना सामने आया। मृतक की पहचान भाजपा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष सुरेश बागड़ा के के रूप में हुई है।

बगरू थाना पुलिस के मुताबिक, बोबास ग्राम पंचायत के रामपुरा निवासी सुरेश बागड़ा शनिवार देर शाम बेगस के लाखा वाली ढाणी में कैलाश गुर्जर की लड़कियों की शादी में गया हुआ था। सुबह खड़ी कार के अंदर आसपास के लोगों ने देखा तो वे चौंक पड़े। सुरेश गाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बगरू स्थित राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी पहुंचाया।

इधर, परिजनों ने सुरेश की मौत को हत्या बताया और मामले की जांच करने की मांग की। गौरतलब है कि मृतक सुरेश बागड़ा उम्र 35 साल वर्तमान में झोटवाड़ा देहात भारतीय जनता पार्टी मंडल पश्चिम के अध्यक्ष पद पर कार्यरत था और गांव में प्रॉपर्टी व्यवसाय के साथ दुकान संचालित करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिला, लेकिन शरीर नीला पड़ा हुआ था।

बीकानेर संभाग : आईपीएल मैचों पर सट्टा, सात सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों का हिसाब…

शिक्षा विभाग व प्रशासन के दावे बेअसर, ऐसे चल रही हैं ये निजी स्कूलें…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!