Saturday, April 25, 2026
Hometrendingस्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाया ये अहम् कदम...

स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाया ये अहम् कदम…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज) प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए 21 जनवरी से 23 जनवरी तक सघन अभियान शुरू करने का निर्णय किया है। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में दी।

डॉ. शर्मा ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू एच-1 एन-1 एक मौसमी बीमारी है, जिसका गत कई वर्षों से राज्य में नवम्बर से फरवरी माह तक प्रकोप रहता है। इसके मद्देनजर विभाग द्वारा प्रतिदिन स्वाइन फ्लू की मॉनिटरिंग की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में संवेदनशील होकर शीघ्र कार्यवाही करते हुए 29 दिसम्बर 2018 को एक उच्चस्तरीय बैठक ली तथा जोधपुर में इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विशेषज्ञों की दो टीमें वहां भेजी। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए नियमित रूप से टास्क फोर्स की मीटिंग भी हो रही है। डॉ. शर्मा ने सदन में बताया कि स्वाइन फ्लू के दो ही उपचार है, एक तो टेमी फ्लू दवाई तथा दूसरा बचाव। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र एवं अन्य प्रचार माध्यमों से इस बीमारी के लक्षणों, रोकथाम एवं बचाव का लगातार प्रचारप्रसार किया जा रहा है। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 में राज्य भर में स्वाइन फ्लू के 5 हजार 367 सैम्पल की जांच की गई, इसमें से 1 हजार 233 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 4 प्रतिशत यानी 49 लोगों का निधन हुआ, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सामान्यत: स्वाइन फ्लू से पीडि़त व्यक्ति बीमारी के अंतिम चरण में चिकित्सक के पास पहुंचते हैं जिससे संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच जाता है तथा पीडि़त की मृत्यु हो जाती है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए बीकानेर के पुरोहित आमंत्रित

कलक्टर ने अधिकारियों से कहा- मिलावटी दूध-मावे के नियमित रूप से लो सैंपल

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सलिला संस्था ने मांगी प्रविष्टियां

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!