Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराहुल गांधी ने पुष्कर में पूजा के दौरान बताया अपना ये गोत्र...

राहुल गांधी ने पुष्कर में पूजा के दौरान बताया अपना ये गोत्र…

AdAdAdAdAdAdAd

अजमेर (अभय इंडिया न्यूज)। गोत्र को लेकर कई बार भाजपा के निशाने पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा के दौरान इसका खुलासा कर दिया। प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर गए राहुल गांधी ने विधिवत पूजा के दौरान अपने गोत्र का नाम उजागर किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्कर में राहुल गांधी ने कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की। राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज़ के दर पर माथा टेक कर की। इसके बाद राहुल गांधी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर गए।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गौत्र को लेकर भाजपा उन पर कई बार निशाना साध चुकी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर उनका गोत्र न बताने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी पोकरण, जालोर और जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीकानेर : जोशी, बिश्नोई पर कोई कर्जा नहीं, …ये प्रत्याशी हैं करोड़ों के कर्जदार

संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने के लिए गहलोत ने दोनों सीटों पर झोंकी ताकत

सट्टा बाजार ने बदला रुख, इस पार्टी के लिए आई गुड न्यूज

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!