Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में गर्माएगी राजनीति, एक घंटे में आएंगी सीएम, दोपहर में आएंगे...

बीकानेर में गर्माएगी राजनीति, एक घंटे में आएंगी सीएम, दोपहर में आएंगे योगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां नापासर के राजीव गांधी स्टेडियम में सुबह साढ़े ग्यारह बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राजे के साढ़े दस बजे बीकानेर आने की खबर थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वे करीब साढ़े ग्यारह बजे यहां पहुंचेंगी। देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने बताया कि सीएम का भाषण सुनने के लिए यहां कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं।

यहां चुनावी सभा के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से छत्तरगढ़ तथा उसके बाद के लिए रवाना होगी। इधर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। वे श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के पक्ष में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रहलाद जोशी ने बताया की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। योगी करीब 1 घंटा श्रीडूंगरगढ़ में रहेंगे।

जय गौ माता, जय गोपाला….नारों के साथ गहलोत ने दी परकोटे में दस्तक, देखें वीडियो

सट्टा बाजार ने बदला रुख, इस पार्टी के लिए आई गुड न्यूज

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!