





बीकानेर Abhayindia.com निकाय चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और बगावत को लेकर कांग्रेस हाईकमान अब एक्शन मोड में आ गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनावों की गड़बड़ियों की जांच के लिए 9 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कार्यालय आदेश जारी किया है।
क्यों बनाई गई कमेटी?
आदेश के अनुसार, राजस्थान में हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव 2026 के दौरान भीलवाड़ा, पाली, भरतपुर सहित कई नगर निकायों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनके संकलन एवं जांच के लिए यह कमेटी बनाई गई है।
कौन-कौन है कमेटी में
इस कमेटी का संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को बनाया गया है।
सदस्य इस प्रकार हैं…
1. डॉ. सी.पी. जोशी – संयोजक
2. श्री रामसिंह कसवां – सचिव
3. श्री मुरारी लाल मीणा – सदस्य
4. श्री कुलदीप इंदौरा – सदस्य
5. श्री प्रमोद जैन भाया – सदस्य
6. श्रीमती शकुंतला रावत – सदस्य
7. श्री हाकम अली – सदस्य
8. श्री गणेश घोघरा – सदस्य
9. श्री रघुवीर सिंह राठौड़ – सदस्य
7 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि नगर निकाय चुनावों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विस्तृत तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट टिप्पणी सहित अध्यक्ष / महासचिव को 7 दिन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
बीकानेर का उपमहापौर क्रॉस वोटिंग मामला भी रडार पर
बताया जा रहा है कि बीकानेर नगर निगम में उपमहापौर चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग का मामला भी अब इसी जांच कमेटी के पास जाएगा। बीकानेर में कांग्रेस पार्षदों द्वारा भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के आरोपों पर अब इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।







