






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 3 अक्टूबर को कांग्रेस का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेता बीकानेर आ रहे हैं। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर आएंगे।
दोनों नेता पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। पंचायत चुनाव और नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, दोनों ही नेता बीकानेर में पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा संगठन की गतिविधियों और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा करेंगे। साथ ही हाल में हुए नगर निगम चुनावों में क्रॉस वोटिंग और उपमहापौर चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगे।







