






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नाल थाना पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये का पशुधन बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं सीओ प्रहलाद राय के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. रामनिवास निवासी रामसर
2. रामदेव निवासी रामसर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 भैंसें बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ जारी
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि गिरोह ने जिले के कई इलाकों में भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।







