Hometrendingबीकानेर से बड़ी खबर : पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल का धमाकेदार बयान,...

बीकानेर से बड़ी खबर : पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल का धमाकेदार बयान, नसीम बानो की हार पर बोले- ‘जीत की खीर में मिट्टी डाली’

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम में मेयर जीतने के बाद डिप्टी मेयर चुनाव में नसीम बानो की हार पर अब पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल खुलकर सामने आ गए हैं। उनके बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को और हवा दे दी है।

गोविंदराम मेघवाल का तीखा हमला

पूर्व मंत्री मेघवाल ने नसीम बानो के समर्थन में कहा- “42 सीटों पर जीत के बावजूद हमारी अल्पसंख्यक बहन को 38 वोट मिलना चिंता की बात है। हमारी जीत की खीर में कुछ लोगों ने मिट्टी डालने का काम किया है।” उन्होंने साफ कहा कि दलित, किसान और माइनॉरिटी कांग्रेस का मूल वोट बैंक है और इसी पर चोट की गई है।

'मुसलमान को खड़ा किया, इसलिए
हारना ही था' वालों पर निशाना

मेघवाल ने पार्टी के अंदर चल रही सांप्रदायिक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा- “‘मुसलमान को खड़ा किया, इसलिए हारना ही था’ जैसी बातें करने वालों पर सवाल उठना चाहिए। जिन लोगों ने कलंक लगाने का काम किया, उन्हें पार्टी के अंदर नंगा करो।” उन्होंने मांग की कि जिसने भी क्रॉस वोटिंग की है, उसे एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी है।

पहले ही इस्तीफा, अब 
दिग्गज नेता का बयान

गौरतलब है कि कल ही नसीम बानो के ससुर वरिष्ठ नेता गुलाम मुस्तफा बाबू भाई ने PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को इस्तीफा भेज दिया था, जिसमें उन्होंने संगठन पर RSS की विचारधारा हावी होने का आरोप लगाया था। आज गोविंदराम मेघवाल के बयान के बाद मामला और गरमा गया है। आज ही मेयर अनिल कल्ला ने शपथ ली थी, लेकिन शपथ समारोह से कई अल्पसंख्यक नेता नदारद रहे थे। अब पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस में कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular