Hometrendingबीकानेर से बड़ी खबर : सीएम भजनलाल आए और ले गए बीकानेर...

बीकानेर से बड़ी खबर : सीएम भजनलाल आए और ले गए बीकानेर की हार-जीत की पूरी कहानी

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज का बीकानेर दौरा सिर्फ सेवा संकल्प कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा। नाल एयरपोर्ट से राजुवास तक के बीच बीकानेर नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव की पूरी अंदरूनी कहानी सीएम के सामने खुल गई।

मेयर चुनाव में 'खेला' : अब सीएम के
सामने खुला बीकानेर का सियासी गणित!

बीकानेर नगर निगम में इस बार उल्टा खेल हुआ। मेयर की बाजी भाजपा के हाथ से निकली और कांग्रेस के अनिल कल्ला 42 पार्षदों के बहुमत से मेयर बन गए। डिप्टी मेयर में बीजेपी ने खेल पलट दिया। बीजेपी के पास सिर्फ 27 वोट थे, लेकिन नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर पंकज गहलोत ने 40 वोटों तक की छलांग लगाकर कांग्रेस की नसीम बानो को हरा दिया। इसी हार-जीत के गणित पर आज नाल एयरपोर्ट पर अनौपचारिक चर्चा हुई।

एक दिग्गज ने सीएम के सामने
रखा ग्राउंड का पूरा फीडबैक

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ अनौपचारिक बातचीत में बीकानेर की ग्राउंड रिपोर्ट रखी।

चर्चा के मुख्य बिंदु...

1. मेयर चुनाव में कहां चूकी रणनीति? – भाजपा का मेयर प्रत्याशी क्यों हारा, भीतरखाने में क्या चला, किस स्तर पर क्रॉस वोटिंग हुई और संगठन की बाड़ेबंदी में कहां चूक हुई – इस पर खुलकर बात हुई।

2. डिप्टी मेयर में कैसे पलटी बाजी? – 27 से 40 तक का आंकड़ा कैसे पहुंचा, कांग्रेस के वोट कैसे टूटे और अल्पसंख्यक वोटों में नाराजगी का भाजपा को कैसे फायदा मिला, इसका पूरा गणित समझाया गया।

3. संगठन और पदाधिकारियों को लेकर फीडबैक – सूत्रों का कहना है कि संगठन के कुछ पदाधिकारियों की भूमिका और आगामी पंचायत चुनावों में आपसी समन्वय को लेकर भी सीएम को फीडबैक दिया गया। सीएम ने आगामी पंचायत चुनावों में समन्वय से काम करने की बात कही।

बीकानेर की सियासी 'गणित'
समझकर लौटे सीएम!

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर की इस हार में छिपी जीत और जीत में छिपी हार की पूरी अंदरूनी कहानी समझकर जयपुर लौटे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेयर चुनाव की हार की इस अंदरूनी रिपोर्ट के बाद संगठन में क्या बदलाव होता है और पंचायत चुनाव से पहले बीकानेर भाजपा में क्या नया समीकरण बनता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular