Hometrendingबीकानेर में ज्ञान की चौपाल : डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला की...

बीकानेर में ज्ञान की चौपाल : डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला की 23वीं कड़ी 25 सितंबर को, प्रख्यात विचारक प्रो. आदित्य निगम होंगे मुख्य वक्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला की 23वीं कड़ी इस बार फिर वैचारिक मंथन का केंद्र बनेगी।

सुप्रसिद्ध दार्शनिक-मनीषी डॉ. छगन मोहता की पावन स्मृति में आयोजित इस व्याख्यानमाला का श्रीगणेश इतिहासवेत्ता धर्मपाल के व्याख्यान से हुआ था। अब तक 22 व्याख्यान संपन्न हो चुके हैं, जिसमें रमेशचंद्र शाह, प्रो. विजयशंकर व्यास, प्रो. चौथमल, अशोक वाजपेयी, रामाश्रय राय, कृष्ण कुमार, नंदकिशोर आचार्य, राजकिशोर, अनिल बोरिया, गिरधर राठी, आचार्य श्रीमहाप्रज्ञ, विजयशंकर, प्रो. अख्तरुल वासे, मुकुंद लाल, डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल, शायर शीन काफ़ निज़ाम, प्रियंवद, अभय कुमार दुबे, हरिराम मीणा और प्रो. अरुण कुमार जैसे दिग्गजों ने गरिमा प्रदान की है।

इस बार का विषय - 21वीं सदी के
जन आंदोलनों के आईने में राजनीति

मुख्य वक्ता – सुविख्यात विचारक प्रो. आदित्य निगम
विषय – ‘इक्कीसवीं सदी के जनांदोलनों के आईने में राजनीति और सियासत’
अध्यक्षता – सुविख्यात कवि-चिंतक नंदकिशोर आचार्य करेंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

दिनांक : 25 सितंबर 2026, शुक्रवार

समय : चाय पर चर्चा – सायं 5.00 से 5.30 बजे

व्याख्यान : सायं 5.30 बजे से

स्थान : प्रौढ़ शिक्षा भवन, सरस्वती पार्क के पास, पुरानी गिनाणी, बीकानेर

आयोजक सुशीला ओझा (सचिव) और डॉ. ओम कुबेरा (सभाध्यक्ष) ने सभी प्रबुद्धजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular