







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम में आज बड़ा उलटफेर हो गया। मेयर चुनाव में 50 वोट लाने वाली कांग्रेस उप-महापौर चुनाव में 38 पर सिमट गई और भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में बड़ी सेंधमारी कर दी।
फाइनल रिजल्ट
पंकज गहलोत (भाजपा) – 40 वोट – विजयी – बीकानेर के नए डिप्टी मेयर
नसीम बानो (कांग्रेस) – 38 वोट – हारी
NOTA – 1 वोट
खारिज – 1 वोट
कुल वोट – 80
कैसे पलटा 50-30 का खेल 40-38 में?
कल तक कांग्रेस 50-30 से जीत का जश्न मना रही थी। कांग्रेस को लगा था कि 50 का आंकड़ा उप-महापौर में भी बरकरार रहेगा। लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल गई। कांग्रेस के 50 में से कम से कम 12 वोट टूट गए। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के ही कुछ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। वहीं भाजपा ने 30 से 40 तक का सफर तय कर 10 अतिरिक्त वोट हासिल कर लिए।
विधायक जेठानंद व्यास की 'अंतरात्मा' वाली अपील पड़ी भारी
सुबह विधायक जेठानंद व्यास ने कहा था कि “सभी पार्षद अंतरात्मा से वोट करें।” उनकी यही अपील काम कर गई। कांग्रेस में सहमति बनने और 5 बागियों द्वारा नाम वापस लेने के बावजूद भीतरघात नहीं रुका।
कांग्रेस के लिए दोहरा झटका
मेयर अनिल कल्ला के रूप में कांग्रेस ने अपना मेयर तो बना लिया, लेकिन डिप्टी मेयर की कुर्सी गंवाकर बीकानेर नगर निगम में अब कांग्रेस का मेयर और भाजपा का डिप्टी मेयर का अनोखा समीकरण बन गया है। इससे निगम में आने वाले दिनों में टकराव बढ़ना तय है। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर पंकज गहलोत के समर्थकों ने नगर निगम के बाहर पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।







