Hometrendingबीकानेर उप-महापौर चुनाव में ट्विस्ट : 7 प्रत्याशी मैदान में, कांग्रेस से...

बीकानेर उप-महापौर चुनाव में ट्विस्ट : 7 प्रत्याशी मैदान में, कांग्रेस से नसीम बानो को सिंबल, भाजपा से पंकज गहलोत

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के उप-महापौर पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। आरओ रीना छींपा ने नामांकन के बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस की नसीम बानो और भाजपा के पंकज गहलोत के बीच है।

कौन-कौन है मैदान में? 7 चेहरे

1. नसीमा बानो (कांग्रेस अधिकृत) – वार्ड 66 से पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा की पुत्रवधू

2. पंकज गहलोत (भाजपा अधिकृत) – वार्ड 51 से पार्षद

3. मनोज बिश्नोई (निर्दलीय/बागी) – कांग्रेस के कद्दावर पार्षद

4. अब्दुल वाहिद (निर्दलीय)

5. छैल सिंह (निर्दलीय)

6. जावेद खान (निर्दलीय)

7. सपना मारू (निर्दलीय)

कांग्रेस में 6 दावेदार थे, आखिर
में नसीम बानो पर मुहर

सुबह तक कांग्रेस में 4 नामों की चर्चा थी – जावेद पडिहार, मकसूद अहमद, मनोज बिश्नोई, नवरतन डागा। लेकिन 11 बजे तक नामांकन का समय खत्म होते-होते कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए नसीमा बानो को अपना अधिकृत प्रत्याशी बना दिया।

नसीम बानो ने कहा- “मुझे कांग्रेस ने सिंबल दिया है।” इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्षद दुर्गादास छंगाणी भी मौजूद रहे।

इधर, टिकट कटने के बाद मनोज बिश्नोई ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। बिश्नोई ने कहा – “हमने हमारा पक्ष पार्टी आलाकमान के समक्ष रख दिया है। हम सब एकजुट हैं।” उनके इस बयान से साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है।

अब आगे क्या?

दोपहर 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय है। अगर 2 बजे तक बागी प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेते हैं तो ढाई बजे से वोटिंग होगी और शाम 5 बजे तक नए उप-महापौर का ऐलान हो जाएगा। 50 वोटों वाली कांग्रेस अगर अपने सभी बागियों को मना लेती है तो नसीम बानो की जीत पक्की है, लेकिन अगर 3-4 वोट भी इधर-उधर हुए तो भाजपा का पंकज गहलोत खेल पलट सकते हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular