बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर थाना पुलिस ने सुजानदेसर में बंद मकान का ताला काटकर लाखों की चोरी करने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 नकबजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, परिवादिया रेणु गहलोत निवासी सुजानदेसर 29.07.2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपना मकान बन्द कर शहर से बाहर गई हुई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने रात्रिकालीन समय में मकान का ताला कटर से काटकर अन्दर प्रवेश कर सोने चांदी के गहने चुरा कर ले गये।
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में व वृताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय के नेतृत्व में थानाधिकारी गंगाशहर गणेश कुमार विश्नोई के निकटतम सुपरविजन में प्रकरण दर्ज कर आसूचना संकलन के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश बाबत टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नकबजन जगदीश कुमार लखेसर उम्र 29 साल निवासी पाबूजी मन्दिर के पास भीनासर को गिरफ्तार किया गया।
दौराने अनुसंधान मुल्जिम जगदीश लखेसर ने बताया कि वह अपने साथी अनिल कुमार ब्राह्मण व राहुल नायक के साथ मिलकर शहर बीकानेर में नकबजनी का कार्य करते हैं। एवं सोना चांदी संजय सोनी पुत्र गौरी शंकर सोनी उम्र 40 साल निवासी चौपड़ा स्कूल के पास डीएस ज्वैलर्स नई लाईन गंगाशहर को विक्रय करते हैं। जिस पर चोरी का सामान खरीदने वाले संजय सोनी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
गणेश कुमार पुनि. थानाधिकारी थाना गंगाशहर
हेतराम उपनिरीक्षक पुलिस थाना गंगाशहर
संजय कुमार हैडकानि 216 पुलिस थाना गंगाशहर
रामनिवास हैडकानि 73 पुलिस थाना गंगाशहर
मुखराम कानि 1149 पुलिस थाना गंगाशहर
सीताराम कानि 1292 पुलिस थाना गंगाशहर
रमेश कुमार कानि 1765 पुलिस थाना गंगाशहर
रघुवीरदान कानि 934 पुलिस थाना गंगाशहर
















