बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर विद्युत निगम कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 अगस्त 2026 को मनाए गए 15वें स्थापना दिवस पर चर्चा की गई। उस दिन जिला कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, महामंत्री और संगठन मंत्री की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा के बाद आज संगठन का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
– जिला अध्यक्ष : अभिषेक पुरोहित
– जिला कार्यकारी अध्यक्ष : सतीश शर्मा
– उपाध्यक्ष : 5 कार्यकर्ता (जिसमें एक महिला कार्यकर्ता सुनीता पवार सहित)
– महिला मंत्री : रश्मि शर्मा और सोनू सुथार
– कोषाध्यक्ष : मनोज रंगा
इस प्रकार कुल 21 कार्यकर्ताओं की जिला कार्यकारिणी बनाई गई है।
















