बीकानेर Abhayindia.com रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता रविवार रात जिला उद्योग संघ बीकानेर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। नवाचारों से भरे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 7 वर्षीय प्रिसेंज ऑफ राजस्थान पूर्वी टाक व 11 वर्षीय प्रिंसेज ऑफ राजस्थान ख्याति सेन को बनाया गया। वहीं, अध्यक्षता प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल व कल्चरल आइकन गरिमा विजय ने की। जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, समाजसेविका कंचन राठी व अनिता थानवी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं। युवा व्यवसायी सीए अभिनव बैद, व्यवसायी नरेंद्र सुथार, संजय पुगलिया, जितेन्द्र डागा अतिथि थे। नवाचार के रूप में अतिथियों का तिलक जयवर्धन व यशवर्धन आदि बालकों से करवाया गया। भवाई नृत्यांगना राधा हिन्दुस्तानी व कोरियोग्राफर उर्वशी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन रोशन बाफना व धारा शर्मा ने किया।
ये रहे परिणाम : दो श्रेणियों में आयोजित लहरिया थीम कल्चरल कैटवॉक प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। समय पर ना पहुंचने की वजह से 42 प्रतिभागी ही मंच तक पहुंच सके। मिस लहरिया राजस्थान 2026 का खिताब वंशिका पारीक ने जीता। जबकि अश्लेषा चौधरी प्रथम रनर-अप व गायत्री सोनी द्वितीय रनर-अप रहीं। महिलाओं में चारू अग्रवाल ने मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 का खिताब जीता। वहीं, मोनिका श्रीमाली प्रथम रनर-अप व सरिता फंडन द्वितीय रनर-अप रहीं।
श्रम व अर्थ सहयोग से संपन्न हुई ऐतिहासिक प्रतियोगिता: रंगत द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 की ऐतिहासिक सफलता के पीछे रंगत के कार्यकर्ताओं व अर्थ सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला उद्योग संघ, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीजेपी नेता मोहन सुराणा, नेबुला रेस्टोरेंट, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान, रिषभ कंप्यूटर्स, तोलाराम सियाग, पिंटू राठी, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी, गौरांग आर्ट, भीखाराम चांदमल, सस्ता स्टेशनरी व द्वारका प्रसाद सोनी ने अर्थ व व्यवस्था सहयोग किया। वहीं वीना सेन, शोभा सुथार, प्रीति बाला जोशी, मीनाक्षी कल्ला, जेठाराम सुथार, राधे कृष्णा देवड़ा, मयंक सेठिया, श्रीकृष्ण चंद्र पुरोहित, जाह्नविका सेन, सोनू वर्मा, भावना खड़गावत, चेतन खड़गावत, रोहित सिंघाड़िया, शशिराज गोयल, पारसमणी, मोनिका शर्मा, अंजली सोनी, फोटोग्राफर जेडी आदि ने श्रम सहयोग किया। बता दें कि रंगत फाउंडेशन लगातार कला, साहित्य व संस्कृति के शुद्ध स्वरूप के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए कार्य कर रहा है। लहरिया थीम पर कल्चरल कैटवॉक शो की परिकल्पना रंगत की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल गरिमा विजय की थी। यह पूरा शो संस्कृति के मानकों की पालना के साथ आयोजित किया गया।















